मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को रायपुर से ‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’ के तहत एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि इस पावन यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 1,000 श्रद्धालु सोमनाथ धाम के दिव्य दर्शन करेंगे और प्रदेश की पवित्र नदियों का जल भगवान सोमनाथ के श्रीचरणों में अर्पित करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक है। इतिहास साक्षी है कि इस आस्था को मिटाने के अनेक प्रयास हुए, किंतु भारत की सनातन चेतना और सांस्कृतिक गौरव को कभी पराजित नहीं किया जा सका। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपने सांस्कृतिक गौरव और विकास के समन्वय के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने का माध्यम बनेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @vishnudsai
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



