मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनकल्याणकारी पहलों और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बताया कि बस्तर क्षेत्र में पुराने सुरक्षा शिविरों को अब धीरे-धीरे जनसुविधा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



