मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन से पहले बुधवार को पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक की नवीन शाखा एवं भवन का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस दौरान सीएम साय ने कहा कि अब पंडरीपानी और आसपास के करीब 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को घर के नजदीक ही बैंकिंग, ऋण, बीमा और वित्तीय सेवाओं की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक अवसरों तक पहुंच और आसान होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए पंडरीपानी, अंबाकछार और सीमाबाड़ी में मिनी स्टेडियम सहित सड़क, मंगल भवन और अन्य विकास कार्यों की भी घोषणाएं कीं।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



