छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए

0
84
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि हेतु कामना की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि सीएम साय ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दही हांडी उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। गोविंदा की टोलियों के उत्साह और जय श्रीकृष्ण के गूंजते जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here