छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में ‘प्रोजेक्ट सहारा-दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम 2026’ में हुए शामिल

0
71
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय रायपुर में 'प्रोजेक्ट सहारा-दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम 2026' में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘प्रोजेक्ट सहारा-दिव्यांगजन उपकरण वितरण कार्यक्रम 2026’ में शामिल हुए। सीएमओ छत्तीसगढ़ ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा दिए गए ‘दिव्यांग’ शब्द ने सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया है। दिव्यांगजनों का सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसी सोच के अनुरूप प्रोजेक्ट ‘सहारा’ के तहत 3.58 करोड़ रुपये के आधुनिक सहायक उपकरणों का वितरण कर 1,739 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया।उन्होंने कहा कि ये उपकरण केवल सहायता सामग्री नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई शुरुआत हैं।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here