छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को सक्ती कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में सम्मानित किया

0
87
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को सक्ती कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सक्ती कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में सम्मानित किया। सीएम विष्णुदेव साय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बच्चों से आत्मीय संवाद के दौरान उनके सपनों और जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकर विशेष प्रसन्नता हुई। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का उत्साह विकसित छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के विश्वास को और सुदृढ़ करता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम पूर्णत: संकल्पित हैं, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन कर सकें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here