मप्र: छिंदवाड़ा में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पावर हाउस स्टोर में गुरुवार सुबह आग लग गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्टोर से सुबह करीब 5 बजे धुआं और लपटें उठती देखी गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना के बाद नगर निगम से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझा ली गई है, लेकिन कूलिंग ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना में स्टोर में रखे ट्रांसफार्मर और स्क्रैप मटेरियल जल गया। MPEB के अधिकारी ने बताया कि आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चला है। स्टोर में रखा स्क्रैप आग की चपेट में आया है। फिलहाल आग से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



