मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू हो रहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान कर्नाटक, गोवा, मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के साथ राष्ट्रीय राजधानी में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड में शुरू हो रहा है। 15 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर आंकड़े जुटाए जाएंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने कहा कि पहली बार, अपना विवरण स्वयं जमा कराने की सुविधा शुरु की गई है जिसपर उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके तहत लगभग 12 लाख परिवारों ने सफलतापूर्वक अपनी जानकारी ऑनलाइन दी है। गणना के लिए पहली बार डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। आंध्रप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में आज से स्व-गणना सुविधा शुरू की जा रही है। बिहार में स्व-गणना 17 अप्रैल से 1 मई तक होगी। राज्य में 2 मई से 31 मई तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



