जम्मू कश्मीर: बनिहाल इलाके में एक सब्जी मंडी में लगी भीषण आग

0
128

जम्मू संभाग के जिला रामबन के बनिहाल इलाके में एक सब्जी और फल बाजार में सोमवार तड़के आग लग गई। इससे दर्जनों दुकानें जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल गाड़ियां और सेना के जवान मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, आग बाजार में एक खोखे से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे आग बुझाने का काम बहुत मुश्किल रहा। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन विक्रेताओं द्वारा इस्तेमाल किए गए दर्जनों टिन और लकड़ी के शेड आग में जल गए। फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here