जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

0
108

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, सेना के सतर्क जवानों ने जिले के उरी इलाके में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं। जिसके बाद फायरिंग शुरु कर दी। इस दौरान एक आतंकी ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि, फिलहाल अभी गोलीबारी जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पास में तैनात सेना के जवानों को दी। सेना ने इस सूचना को पुलिस और सीआरपीएफ से साझा किया और संयुक्त रूप से जंगली क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरु कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सेना व पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी देते हुए सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। राजौरी जिले में दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों को देखने की सूचना पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया है। फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली, पर तलाशी अभी जारी है। थन्ना मंडी तहसील में पड़ने वाले डोरी माल के जंगल में वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे के करीब सुरक्षाबलों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया।

बता दें कि, बीते कुछ दिनों से LoC इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही को लेकर पुलिस और सेना के जवानों को गुप्त सूचना मिली है। जिसको लेकर सेना के जवान सतर्कता से लगातार सर्च अभियान चला रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया है। जहां से कुछ कपड़े और खाने का सामान बरामद हुआ।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here