जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने 473 विमुक्त,घुमंतु-अर्धघुमंतु परिवारों को आवास के आवंटन पत्र एवं चाबियाँ प्रदान की

0
76
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने 473 विमुक्त,घुमंतु-अर्धघुमंतु परिवारों को आवास के आवंटन पत्र एवं चाबियाँ प्रदान की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित समारोह में 473 विमुक्त,घुमंतु-अर्धघुमंतु परिवारों को आवास के आवंटन पत्र एवं चाबियाँ प्रदान की। इस अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विमुक्त,घुमंतु-अर्धघुमंतु समुदाय हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें आवास जैसी मूलभूत सुविधा से जोड़कर स्थायी आश्रय उपलब्ध कराना उनके जीवन में स्थिरता लाने के साथ-साथ उनके बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक विकास और कल्याण की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं और सम्मानजनक जीवन से वंचित न रहे, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here