मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि दशकों से लंबित पड़े इस समझौते से शेखावाटी सहित प्रदेश के एक बड़े हिस्से के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का नया सवेरा आएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह आभार मेरा नहीं, बल्कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का है, जिनकी प्रेरणा से यह भागीरथी प्रयास सफल हुआ है। सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुगम बनाने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, नगरीय विकास और स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वत्रंत प्रभार) झाबर सिंह खर्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेता गण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



