जोधपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

0
79
जोधपुर : सीएम भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जोधपुर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और जनसेवा का आधार है। कार्यकर्ताओं का समर्पण, परिश्रम और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यही कर्मठता और एकजुटता संकल्प पत्र को हर घर तक पहुँचाने के साथ ही निकाय चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here