जौलीग्रांट एयरपोर्ट को मिली टर्मिनल-2 की नई बिल्डिंग, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और CM धामी ने किया उद्घाटन

0
80

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 का उद्घाटन किया गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टर्मिनल भवन फेज-2 का वर्चुअली उद्घाटन किया। नई टर्मिनल बिल्डिंग को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। टर्मिनल की नई बिल्डिंग में उत्तराखंड की कला और संस्कृति की झलक उकेरी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 के उद्घाटन के साथ ही एयरपोर्ट का क्षेत्र 42,776 वर्ग मीटर हो गया है। इससे पहले पुरानी टर्मिनल बिल्डिंग 28729 वर्ग मीटर क्षेत्र में थी। नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग की तुलना में 10 गुना अधिक क्षमता वाली हो गई है। कार्यक्रम में हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच से जनता को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से ही उत्तराखंड में हवाई सेवा मजबूत हुई है। मंत्री सिंधिया के नेतृत्व में नागरिक उड्डयन विभाग तेजी से काम कर रहा है। भारत सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने चुनौतियों को अवसरों में बदलने का प्रयास किया है। आज बाहर के लोगों को भी प्राधिकरण सस्ती हवाई सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here