मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची में धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के 25 नक्सलियों और जेजेएमपी के 2 उग्रवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में आठ नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था तथा इनके खिलाफ 426 मामले दर्ज हैं। नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष एलएमजी, इंसास, एसएलआर राइफल, पिस्टल, मैगजीन और करीब 3000 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सौंपे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजीपी तदाशा मिश्र ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों के पुनर्वास और उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। एडीजी ऑपरेशन मनोज कौशिक ने कहा कि आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला लिया है। कार्यक्रम में पुलिस और सुरक्षा बलों के शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



