मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान को आज सुबह नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया। वह कथित रूप से नेपाल सीमा से भागने के प्रयास में था। आगे की पूछताछ के लिए उसे कोलकाता लाया जा रहा है। पिछले महीने की 21 तारीख को फलता विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के सिलसिले में यह गिरफ्तारी हुई है। मतदान के केवल 48 घंटे पहले जहांगीर खान ने नाटकीय रूप से चुनाव से नाम वापस ले लिया था और उसका नाम मतदान पत्र पर तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ छपा रह गया। मतगणना के बाद वह चौथे स्थान पर रहा और इस सीट से भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हार के बाद से अबतक जहांगीर खान अपने घर और पार्टी कार्यालय से लापता था। कलकत्ता उच्च न्यायालय की अवकाश पीठ से, उसे पांच प्राथमिकियों पर मिली अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इन्कार कर दिए जाने के हफ्तों बाद यह गिरफ्तारी हुई है। जंहागीर को तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी का निकट सहयोगी माना जाता है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अनेक ग्रामीणों ने उसके खिलाफ जबरन जमीन हथियाने और वसूली का आरोप लगाया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



