टीकमगढ़ : सीएम यादव ने खरगापुर में आयोजित कार्यक्रम में 189 करोड़ रूपए की लागत के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

0
91
टीकमगढ़ : सीएम यादव ने खरगापुर में आयोजित कार्यक्रम में 189 करोड़ रूपए की लागत के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ के खरगापुर में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी का सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, एसडीएम कार्यालय सहित 189 करोड़ रूपए की लागत के 72 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है और शीघ्र ही, टीकमगढ़ में सर्वसुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन होगा…आज खरगापुर, टीकमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी का सिंथेटिक एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, एसडीएम कार्यालय सहित ₹189 करोड़ की लागत के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here