तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

0
72
टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कुमार और कांचीपुरम विधायक पी. विश्वनाथन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 1967 के बाद यह पहली बार है कि कांग्रेस सदस्य राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, मणिकम ठाकुर और कई अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री विजय के गठबंधन सरकार बनाने के फैसले का स्वागत किया है। राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर नव नियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकार को कांग्रेस के पांच विधायक, वीसीके, आईयूएमएल, सीपीआई, सीपीआई -एम के दो-दो विधायक और एस.पी. वेलुमणि के नेतृत्व वाले एआईएडीएमके गुट के 22 विधायकों का समर्थन प्राप्‍त है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here