तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने विश्व साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

0
96
तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने विश्व साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने आज हैदराबाद के गचीबोवली स्टेडियम में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के तहत विश्‍व साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। यह साइकिल रैली तेलंगाना स्पोर्ट्स अथॉरिटी ने आयोजित की थी। इस मौके पर राज्‍यपाल ने कहा कि भारत सरकार की ‘फिट इंडिया’ पहल से प्रेरित होकर, साइकिलिंग, पर्यावरण को बचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में बहुत अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग प्रदूषण और ट्रैफिक जाम को कम करने और टिकाऊ शहर बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। उन्होंने लोगों से साइकिलिंग को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रैली में राज्य के मंत्री डुड्डिला श्रीधर बाबू और वाकिति श्रीहरी के साथ-साथ स्पोर्ट्स एडवाइज़र जितेंद्र रेड्डी, बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी और साइकिलिंग के शौकीन लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here