तेलंगाना में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। विधानसभा की सभी 119 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं शाम 5 बजे तक 63.94 फीसदी मतदान हो चुका है। कई मतदान केंद्रों पर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में वोटिंग शांतिपूर्वक चल रही है। राज्य भर में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक संख्या में मतदान में भाग ले रहे हैं। इस बार नए मतदाता दोगुने उत्साह से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



