अभिनेता विक्की कौशल इस वक्त अपनी फिल्म ‘सैम बहादुर’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की यह फिल्म एक दिसंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, कल रात मुंबई में इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अभिनेता के परिवार सहित इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। स्क्रीनिंग के कुछ समय बाद ही विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने फिल्म का रिव्यू दिया था। वहीं, अब अभिनेता के पिता शाम कौशल ने पोस्ट साझा कर फिल्म का रिव्यू दिया है। शाम कौशल ने लिखा कि भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।
शाम कौशल ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल की फिल्म से एक तस्वीर साझा कर फिल्म का रिव्यू दिया। अभिनेता के पिता ने लिखा, ‘कल विक्की बेटे की फिल्म सैम बहादुर देखी। फिल्म देखकर बहुत विनम्र, धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



