दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले से विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की मुलाकात

0
80
दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले से विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने की मुलाकात
Image Source : @DrSJaishankar

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले से भेंट की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि उन्होंने व्यापार, निवेश, लघु और मध्यम उद्यमों, डिजिटल और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आपसी साझेदारी को मजबूत करने लिए दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल माशातिले की सराहना की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि भारत और दक्षिण अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करना चाहिए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here