साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक 5 मंजिला इमारत में आग लगने से करीब 47 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस घटना में 43 लोग जख्मी हुए हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया की माने तो, जोहान्सबर्ग की मिनिसपल सरकार ने एक्स (ट्विटर) पर बताया कि यह घटना जोहान्सबर्ग के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में हुई।
घायलों को इलाज के लिए आस-पास के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। सुरक्षाकर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। सभी लोगों को बिल्डिंग से दूर रहने की सलाह दी गई है। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि आग को काफी हद तक बुझा दिया गया है, लेकिन जोहान्सबर्ग शहर में इसके असर से इमारत काली पड़ गई है और इससे अभी भी धुआं निकल रहा है। जिस मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग में आग लगी है, इसमें करीब 200 बेघर लोग रह रहे थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



