दिल्ली-एनसीआर में नकली इंजन ऑयल बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

0
64
दिल्ली-एनसीआर में नकली इंजन ऑयल बनाने वाली यूनिट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैस्ट्राल और अन्य ब्रांड के नाम पर नकली इंजन आयल बनाने वाली एक यूनिट का भंडाफोड़ कर क्राइम ब्रांच ने दो राकेश छाबड़ा और कुलदीप सिंह नाम के दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। विभिन्न ब्रांडों के नकली इंजन आयल बनाकर ये लोग दिल्ली एनसीआर में बाइक व कार मैकेनिक को बेच देते थे। यूनिट से 700 लीटर (28 कैन और 140 बोतलें) नकली इंजन आयल, स्टिकर और ढक्कन बरामद किए गए। साथ ही विभिन्न ब्रांडों की इंजन आयल की बोतलें, बोतल सील करने वाली मशीन, उपकरण और अन्य सामान बरामद किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीपी पंकज कुमार का कहना है कि क्राइम ब्रांच को गाजीपुर इलाके में नकली आटो इंजन आयल बनाने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। राकेश छाबड़ा, सुंदर ब्लाक, मुख्य बाजार, शकरपुर में रह रहा था वैसे वह मूलरूप से धोबी मोहल्ला, कुरुक्षेत्र, हरियाणा का रहने वाला है। कुलदीप सिंह, गीता कालोनी का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि ये लोग नकली इंजन आयल की पैकेजिंग इस तरह करते थे कि आम लोग नकली व असली का अंतर नहीं समझ सकते हैं। इससे वाहनों के इंजन खराब हो जाने की संभावना रहती है। दिल्ली में ब्रांडेड सामानों के नकली उत्पाद बनाने वाली यूनिटों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाया है। उसी के तहत गाजीपुर के गांव गधौली में कई बड़े ब्रांडों का नकली इंजन आयल बनाने के बारे में जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई। राकेश कुमार छाबड़ा पहले कुरुक्षेत्र में कपड़ों की दुकान चलाता था, कोरोना के दौरान उसका यह व्यवसाय बंद हो गया। इसके बाद वह दिल्ली आ गया और कपड़े बेचने का प्रयास किया, जिसमें उसे सफलता नहीं मिली। 2022 में, वह कुछ अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आकर नकली इंजन आयल बनाने व बेचने के अवैध धंधे में शामिल हो गया। कुलदीप सिंह पहले ट्रक चालक था, रीढ़ की हड्डी (स्पाइनल डिस्क) की समस्याओं के कारण उसे यह काम छोड़ना पड़ा। डेढ़ साल पूर्व वह राकेश के संपर्क में आया और नकली इंजन आयल बनाने व बेचने के अवैध धंधे में शामिल हो गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here