मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज ऐसे कर्मयोगियों के परिवारों से मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षों से लंबित छह परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि सौंपी गई और आश्वस्त किया गया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस की यातायात इकाई के सहायक उप-निरीक्षक राधे श्याम के परिजनों को भी एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सहायता उनके बलिदान का सम्मान है और दिल्ली सरकार हमेशा इन परिवारों के प्रति कृतज्ञ रहेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



