मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नासा का 50 वर्षों से अधिक समय के बाद चंद्रमा लिए पहला मानवयुक्त मिशन – आर्टेमिस II के ऑरियन अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण हो गया है। इस रॉकेट ने भारतीय समयानुसार आज तड़के लगभग तीन बजकर 54 मिनट पर अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। दस दिन के इस मिशन में शामिल दल एक मिनीबस के आकार के कैप्सूल में चंद्रमा की परिक्रमा करेगा। इस मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री – रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, क्रिस्टीना कोच और कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन शामिल हैं। 1968 से 1972 के बीच अपोलो मिशन से आगे बढ़कर इस मिशन में एक महिला और एक गैर-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भी शामिल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जीवन-रक्षक, नेविगेशन और अन्य प्रणालियों का परीक्षण करेंगे। वे अंतरिक्ष यान के प्रदर्शन का मूल्यांकन तथा आपातकालीन प्रक्रिया का अभ्यास भी करेंगे और चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से की तस्वीरें लेंगे। इस मिशन का उद्देश्य भविष्य में मानवयुक्त चंद्र लैंडिंग के लिए प्रणाली का परीक्षण करना है। इस मिशन का समापन प्रशांत महासागर में लैंडिंग के साथ होगा। लॉन्च से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका देश अंतरिक्ष में जीत रहा है। यह मिशन अंतरिक्ष यात्रियों को कहीं अधिक गहन अंतरिक्ष में ले जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



