मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर पहुंचेंगी, तभी समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी बदलाव संभव होगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इस अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का नया अध्याय शुरू होगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लखपति बिटिया और अनमोल जैसी योजनाओं को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और महिला सशक्तीकरण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लेकर समर्थन जताया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



