मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक सशक्तीकरण और स्कूलों में बेहतर सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि छात्राओं के लिए शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भूमिका केवल प्रशासक की ही नहीं, बल्कि अभिभावक की भी होती है। उन्होंने आगे कहा कि कई छात्राएँ मासिक धर्म के दौरान असहज महसूस करती हैं, और ऐसे समय में उन्हें संवेदनशीलता, विश्वास और सहयोग की आवश्यकता होती है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों में स्वच्छ टॉयलेट, मेडिकल रूम और सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी स्कूलों में साफ-सुथरे शौचालय, सुरक्षित दरवाजे और समय पर मरम्मत सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मेंस्ट्रुअल हेल्थ मैटर्स अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक शौचालयों और आरोग्य मंदिरों में लगी सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनों की नियमित मेंटेनेंस और समय पर रीफिल सुनिश्चित करने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था को केंद्रीकृत किया जा रहा है ताकि सभी छात्राओं को बेहतर गुणवत्ता वाले बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा सकें।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बताया की आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे दिल्ली में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जायेगा। साथ ही कक्षा 6 से 9 तक के पाठ्यक्रम में मेंस्ट्रुअल हेल्थ एजुकेशन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के बाद दिल्ली सरकार छात्राओं को निःशुल्क साइकिल भी उपलब्ध करायेगी और अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले सामान्य कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर जागरूकता और वैक्सीनेशन से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मेंस्ट्रुअल हेल्थ केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि गरिमा, जागरूकता और आत्मविश्वास से जुड़ा विषय है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



