दिल्ली : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ का करेंगे शुभारंभ

0
80
Amit Shah

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ का शुभारंभ करेंगे और इसी अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का लोकार्पण भी किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पहली बार दिल्ली में पौधारोपण को इतना सरल बनाया गया है। ऑनलाइन सैपलिंग बुकिंग की सुविधा के साथ 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर दिल्ली एक जनभागीदारी आधारित हरित अभियान की शुरुआत कर रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान’ का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों सहित पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से आग्रह किया और लिखा, “आइए, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें और हरित, स्वच्छ एवं विकसित दिल्ली के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here