मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से उठाए जाने वाले उपायों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और अन्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास को विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति का प्रमुख आधार बताया तथा युवाओं के लिए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



