मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सातों लोकसभा सांसदों ने बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूडी, मनोज तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्वराज उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जोन ओ में अवैध कॉलोनियों को हटाने, 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों को नियमित करने और ग्रामसभा की जमीन पर नागरिक सुविधाएं विकसित करने जैसे मुद्दे उठाए। बिधूड़ी ने बताया कि उपराज्यपाल ने कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। इनमें बामनोली-धूलसिरस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए वैकल्पिक जमीन उपलब्ध कराना, कालकाजी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाना और पालम में अवैध कब्जा हटाकर पार्क विकसित करना शामिल है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



