मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खेलो दिल्ली – दिल्ली खेल महाकुंभ आज से शुरू हो रहा है। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार सात प्रमुख खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी। इनमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी शामिल हैं। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली में खेल अवसंरचना का आकलन और उसे बेहतर बनाने में भी सहायक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महीने भर चलने वाले खेल उत्सव में 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह खेल महाकुंभ महिला खिलाड़ियों को भी एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल राष्ट्रीय राजधानी में एक मजबूत और गतिशील खेल संस्कृति को बढ़ावा देगी, जिससे आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिल्ली की पदक तालिका में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



