मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के क्रियान्वयन के लिए राज्यों की तैयारियों की समीक्षा की गई। श्री चौहान ने राज्यों को निर्देश दिया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पर्याप्त कार्य उपलब्ध कराए जाएं ताकि किसी भी श्रमिक को रोजगार के लिए इंतजार न करना पड़े।
आप को बता दे, उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों को समय पर काम उपलब्ध कराना और समय पर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बैठक के माध्यम से मंत्रालय राज्यों के साथ मिशन के लक्ष्यों, व्यवहार्य योजनाओं और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा कर रहा है।
Image source: ग्रामीण विकास मंत्रालय,
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



