मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यमुना जी को साफ, प्रदूषण मुक्त और सुंदर बनाने के लिए मोदी सरकार संकल्पित है। आज इस दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई दिल्ली में दिल्ली नगर निगम और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पहले दिल्ली से निकलने वाला गोबर जो सीधे यमुना जी में चला जाता था और जल प्रदूषण का कारण बनता था, अब उसका उपयोग ईंधन व खाद बनाने में किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर कंप्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित किए जाएँगे। यह समझौता देश के सभी बड़े शहरों को स्वच्छ बनाने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए एक मॉडल का काम करेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



