मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ भारत विश्व के लिए आशा का प्रतीक बना हुआ है। विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने हेतु तीव्र आर्थिक विकास आधारशिला बन गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बजटोत्तर वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व आज विश्वसनीय एवं लचीले विनिर्माण भागीदारों की तलाश कर रहा है तथा भारत इस दिशा में प्रमुख भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त कर रहा है।
आप को बता दे, सरकार का इरादा स्पष्ट है – अधिक निर्माण, अधिक उत्पादन, अधिक कनेक्टिविटी एवं अधिक निर्यात। देश ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं जिससे व्यापक अवसरों के द्वार खुले हैं। उद्योगों से अनुसंधान एवं विकास में निवेश बढ़ाने तथा गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उद्योग, वित्तीय संस्थानों एवं राज्य सरकारों के सहयोग से ही जमीनी बदलाव संभव है। बायोफार्मा शक्ति मिशन के माध्यम से भारत को जैविक उत्पादों एवं अगली पीढ़ी चिकित्साओं का वैश्विक केंद्र बनाने का लक्ष्य है।
Image source: पीएमओ
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



