मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार जल्द ही दिल्ली में ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के विशेषज्ञों के साथ विस्तृत बैठक कर पूरी प्रणाली की रूपरेखा पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ई-कैबिनेट से कैबिनेट नोट्स, एजेंडा, निर्णय और कार्यवृत्त सुरक्षित डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगे। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी, गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा मजबूत होगी और फैसलों के क्रियान्वयन की प्रभावी निगरानी भी संभव होगी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने आगे बताया कि तकनीक के माध्यम से तेज, पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



