दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को नई मजबूती देने के लिए 657 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
80
दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को नई मजबूती देने के लिए 657 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को दी मंजूरी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने राजधानी की सड़कों को सुदृढ़ करने के लिए 657 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से राजधानी की सड़कों को अधिक सुरक्षित, टिकाऊ और बेहतर बनाया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में ₹657 करोड़+ की लागत से 270 किमी से ज्यादा सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा राजधानी में पहली बार जोनवार कॉम्पोजिट टेंडर प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here