मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर वर्ष 2025 की भारी बारिश और जलभराव से 100% फसल नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए 33.31 करोड़ रूपए से अधिक की राहत राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 4,442.41 हेक्टेयर प्रभावित कृषि भूमि के पात्र किसानों को ₹75,000 प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि अगले महीने डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण और संवेदनशील सुशासन की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विपत्ति के बाद हर किसान फिर पूरे विश्वास के साथ अपने खेत में लौटे और उसके श्रम को हर परिस्थिति में उचित सम्मान मिले।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



