मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि शिवभक्तों की सेवा, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। सिंगल विंडो व्यवस्था के साथ पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, स्वच्छता तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत द्वार स्थापित किए जाएं और पुष्पवर्षा के माध्यम से शिवभक्तों का स्वागत किया जाए। सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी कांवड़ियों का स्वागत करेंगी। बैठक में कांवड़ समिति के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



