दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में 3 दिवसीय जन कल्याण शिविरों का किया उद्घाटन

0
70
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में 3 दिवसीय जन कल्याण शिविरों का किया उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविरों का उद्घाटन किया। ये शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान से प्रेरित हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्‍ली सरकार ने राजधानी में 42 स्थानों पर इन शिविरों का आयोजन किया है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिल्लीवासियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से आज संदेश विहार स्थित एमसीडी कम्युनिटी हॉल में जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण की प्रेरणा से दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविर आयोजित कर रही है, जहां केंद्र एवं दिल्ली सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, पंजीकरण एवं सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। सभी दिल्लीवासियों से आग्रह है कि अपने निकटतम जन कल्याण शिविर में पहुंचकर इन सुविधाओं का लाभ अवश्य उठाएं।”

News Source : X @gupta_rekha

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here