मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में ‘दिल्ली नेक्स्ट – कोड, क्रिएट ऐंड चेंज’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज दिल्ली नेक्स्ट – कोड, क्रिएट ऐंड चेंज में देशभर से आए युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और इनोवेशन को देखकर मन गर्व से भर गया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि यह देश का सबसे बड़ा सिविक-टेक इनोवेशन प्रोग्राम है, जिसने 1 करोड़ से अधिक युवाओं तक अपनी पहुंच बनाई। उनमें से चुनी गई शीर्ष 60 टीमों ने ट्रैफिक, जलभराव, प्रदूषण, डिजिटल सेवाओं और नागरिक सुविधाओं जैसी चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए हैं। इन इनोवेशन्स को हमारी सरकार संबंधित विभागों के साथ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताय कि दिल्ली नेक्स्ट केवल एक हैकाथॉन नहीं, बल्कि युवाओं के विचारों को सीधे सुशासन से जोड़ने का सशक्त मंच है। दिल्ली की ओर से आप सभी युवा इनोवेटर्स का हृदय से आभार। आइए, मिलकर विकसित दिल्ली के निर्माण को नई गति दें।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



