मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल में नवनिर्मित फ्रंट ब्लॉक एवं आधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस फ्रंट ब्लॉक में 6 बेड का डे-केयर सेंटर, 12 कंसल्टिंग रूम, एक डे-केयर रूम तथा एक कॉन्फ्रेंस रूम विकसित किए गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया कि इन नई सुविधाओं से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को बेहतर और त्वरित उपचार का लाभ मिलेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



