मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में बवाना विधानसभा से आए नागरिकों से मुलाकात की। सीएम रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नागरिकों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा स्वर्गीय मास्टर धनीराम सहारावत की पुण्य स्मृति में आयोजित देशोरी कारज (धर्म यज्ञ) के लिए आमंत्रण पत्र भेंट किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी रविंद्र इंद्राज सिंह भी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



