दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने मयूर विहार फेज-II स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया

0
69
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने मयूर विहार फेज-II स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया और मरीजों व उनके परिवारों से बातचीत की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मयूर विहार फेज-II स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा किया और मरीजों व उनके परिवारों से बातचीत की। सीएम रेखा गुप्ता ने साथ ही उनके अनुभव, फीडबैक और उम्मीदों को जाना। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि यही संवाद बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे बड़ा आधार है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है। दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here