दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर में आयोजित ‘आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सम्मेलन 2026’ में हिस्सा लिया

0
82
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने अक्षरधाम मंदिर में आयोजित ‘आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सम्मेलन 2026’ में हिस्सा लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अक्षरधाम मंदिर में आयोजित ‘आध्यात्मिक एवं विरासत पर्यटन सम्मेलन 2026’ में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “दिल्ली अपने भीतर युगों का इतिहास समेटे है। यहां इंद्रप्रस्थ की स्मृतियां और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी सभ्यतागत विरासत है, अक्षरधाम की आध्यात्मिकता है, योगमाया मंदिर की प्राचीनता है, मेहरौली और अग्रसेन की बावली की विरासत है तथा जंतर-मंतर का विज्ञान है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में इसी अनदेखी दिल्ली को दुनिया के सामने लाने के लिए चार नए टूरिज्म सर्किट्स, ‘सोल ऑफ दिल्ली’, ‘हेरिटेज ऑफ दिल्ली’, ‘सेक्रेड हार्मनी’ और ‘एकोज ऑफ दिल्ली’ तैयार किए गए हैं, जो 21 आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विरासत स्थलों को जोड़ते हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आइए दिल्ली, और टूरिस्ट मैप से आगे की दिल्ली को खोजिए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here