मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पीतमपुरा में नई सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया और विकास कार्यों की शुरुआत की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम गुप्ता ने बताया कि एसटी-टीपी ब्लॉक में आधुनिक कॉम्पैक्टर आज से शुरू हो गया है। इससे कचरा प्रबंधन अधिक व्यवस्थित होगा, सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। सीएम गुप्ता ने आगे बताया कि YP-Block के 3 और WP-Block के 10 पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य भी शुरू किए गए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज से रिंग रोड तक नई सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पीतमपुरा की जरूरतों के अनुरूप स्वच्छता, हरियाली, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत शहरी सुविधाओं का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



