देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच शुरू हुई हवाई सेवा, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और CM धामी ने किया शुभारंभ

0
234

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी एयरपोर्ट में आज मंगलवार को देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार, इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने RCS-उड़ान के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ मार्ग का उद्घाटन किया।

मीडिया की माने तो, इस मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देहरादून-पिथौरागढ़ मार्ग का उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, ”आज हम कुमाऊं और गढ़वाल को हवाई सुविधा से जोड़ रहे हैं। मैं फ्लाईबिग के कैप्टन संजय मंडाविया को धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं। इस 19 सीटर विमान के जरिए हम इन दोनों गंतव्यों को जोड़ने जा रहे हैं। पहली उड़ान पिथौरागढ़ से है, जिसका रनवे 1600 मीटर है और हमने वहां 7 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार के लिए होगी।”

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा, लंबे समय से हमें इस हवाई सेवा का इंतजार था। इस हेली सेवा के शुभारंभ पर मैं आप सभी को बधाई देता हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देता हूं। उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों को सभी सुविधा मिले और उन्हें आने-जाने में आसानी हो उसमें हवाई सेवा की अहम भूमिका है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को इंटरनेशनल स्तर का बनाने का काम चल रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट के सर्वे का काम भी पूरा हो गया है।

बता दें कि, डीजीसीए ने इस फ्लाइट के कई ट्रायल के बाद मंजूरी दी है। इसके बाद इस फ्लाइट को शुरू कर दिया गया है। इससे गढ़वाल और कुमाऊं हवाई मार्ग से आपस में जुड़ गए हैं। जिससे पर्यटन, तीर्थाटन के अलावा व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों के फलस्वरुप आज बहुप्रतीक्षित “पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा” का शुभारंभ हो चुका है। इस हवाई सेवा के शुरू होने से जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्र का पर्यटन भी और अधिक विस्तारित होगा, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here