मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में टिहरी के सांसद, विधायकों, जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण व सम्मानित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने आगे बताया कि साथ ही, आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



