नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीआरबी द्वारा आयोजित 26वें ‘ऑल इंडिया फिंगरप्रिंट कॉन्फ्रेंस-2026’ का किया उद्घाटन

0
74
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीआरबी द्वारा आयोजित 26वें 'ऑल इंडिया फिंगरप्रिंट कॉन्फ्रेंस-2026' का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एनसीआरबी द्वारा आयोजित 26वें ‘ऑल इंडिया फिंगरप्रिंट कॉन्फ्रेंस-2026’ का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एनसीआरबी द्वारा आयोजित 26वें ‘ऑल इंडिया फिंगरप्रिंट कॉन्फ्रेंस-2026’ का आज नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अत्याधुनिक फिंगरप्रिंट पहचान तकनीकों के असर को अधिकतम करने पर चर्चा की जाएगी, ताकि लोगों को त्वरित और सटीक न्याय मिल सके।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “26वीं ऑल इंडिया फिंगरप्रिंट कॉन्फ्रेंस-2026 में 4 क्रांतिकारी एप्लिकेशन लॉन्च किए गए: NCRB-अभिज्ञान, CrPI, ई-फोरेंसिक्स 2.0 और ई-प्रॉसिक्यूशन 2.0। ये एप्लिकेशन फिंगरप्रिंट की तुरंत मैचिंग, इंटीग्रेटेड DNA, आइरिस और चेहरे की मैचिंग और एजेंसियों के बीच आसान डिजिटल तालमेल को संभव बनाकर हमारी एजेंसियों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में तेज़ी और सटीकता लाने में सक्षम बनाते हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here