मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता अनुपम खेर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आधिकारिक निवास पर मुलाकात की। अभिनेता अनुपम खेर ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से उनके निवास पर मुलाकात का सौभाग्य मिला। उनके स्नेह, आत्मीय आतिथ्य और अपनापन के लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूँ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “देश, समाज, संस्कृति, सिनेमा और जीवन के अनेक विषयों पर उनसे लंबी और बेहद सार्थक बातचीत हुई। उनकी विषयों पर गहरी पकड़, अद्भुत स्मरण शक्ति और विचारों की स्पष्टता सचमुच प्रेरणादायक है। ऐसे व्यक्तित्व से हर मुलाकात कुछ नया सोचने और सीखने का अवसर देती है। आदरणीय अमित शाह जी, आपका समय, आपका स्नेह और जहाँ मैं बैठा था वहाँ विराजमान हनुमान जी की मूर्ति मेरे लिए सदैव स्मरणीय होगी। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AnupamPKher
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



